दो करोड़ के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार.

Date:

■ बांद्रा पुलिस की कार्रवाई

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक सोने-चांदी के कारखाने में चोरी करने वाले दो आरोपियों को रू 1.91 करोड़ के माल समेत गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा के टर्नर हाइट में सोना- चांदी बनाने की कंपनी में 10 दिन पहले चोरी हो गई थी. हीरे जड़ित कुछ आभूषण चुराकर चोर फरार हो गए थे. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश में 7 टीमें तैयार की. खबरियों और तांत्रिक सहायक लेकर पुलिस ने छत्तीसगढ़ से आर्या प्रताप नाग उर्फ दीपक ध्रु और उत्तर प्रदेश से रविन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ सलमान शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 1.91 करोड़ का सोने-चांदी का हीरा जड़ित आभूषण बरामद किया है. दोनों आरोपियों से पुलिस आगे पूछताछ कर रही है.

सह पुलिस आयुक्त(लॉ एंड ऑर्डर)सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया , पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम, सहायक पुलिस आयुक्त अधिक राव पोल के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई बांद्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मराठे एवं टीम ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विले पार्ले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 155 लोग रहे उपस्थित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में...

मुंबई में म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग्स सेवन से दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के...

डॉ अम्बेडकर की राजनीतिक ताकत गाँधी जी से अधिक है!

डॉ रवि रमेशचंद्र (एसोसिएट प्रोफेसर,,अंतराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान जवाहरलाल नेहरू...