धानीव ग्राम पंचायत की ओर से विद्यार्थियों को नोटबुक वितरण।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

धानिव ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच कमलाकर पाटिल ने जिला परिषद की कातकरी पाडा तथा हरवटेपाडा की विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 1400 विद्यार्थियों को नोट बुक का वितरण किया ।

बहुजन विकास अगाड़ी के लोक नेता हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर ( दादा) के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राजेश पाटिल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था । जिला परिषद विद्यालय कातकरी पाडा ( धानीव) के 650 विद्यार्थियों तथा हरवटेपाडा विद्यालय के 750 विद्यार्थियों को सम्मानित अतिथियों के हाथों नोटबुक वितरण कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर धानीव ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच दिलीप हरवटे, बहुजन विकास अगाड़ी के मार्गदर्शक प्रदीप सिंह, बविआ कार्यकर्ता प्रदीप मिश्रा, शरद यादव, आकाश यादव, रमेश राम , सुचित दूबे, तथा दोनों विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक वृंद, आंगनबाड़ी सेविका तथा अन्य लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विले पार्ले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 155 लोग रहे उपस्थित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में...

मुंबई में म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग्स सेवन से दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के...

डॉ अम्बेडकर की राजनीतिक ताकत गाँधी जी से अधिक है!

डॉ रवि रमेशचंद्र (एसोसिएट प्रोफेसर,,अंतराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान जवाहरलाल नेहरू...