मुंबई वार्ता संवाददाता

National Education Policy 2020 के तहत राज्य में कक्षा दूसरी, तीसरी और चौथी के लिए नया पाठ्यक्रम लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कठिनाई स्तर (डिफिकल्टी लेवल) तय करते हुए सीखने के परिणाम (लर्निंग आउटकम) आधारित पाठ्यक्रम ढांचा तैयार किया गया है, जिसे राज्य संचालन समिति की बैठक में मंजूरी मिल गई है।


अब इस प्रारूप को अंतिम स्वीकृति के लिए शालेय शिक्षण आयुक्त के अधीन पाठ्यक्रम समन्वय समिति के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद Balbharati द्वारा संबंधित पाठ्यपुस्तकों को तेजी से तैयार किया जाएगा, ताकि वे आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले छात्रों को उपलब्ध कराई जा सकें।
इस बीच, State Council of Educational Research and Training (SCERT) की ओर से इसी महीने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कक्षा 2, 3 और 4 के नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों के आधार पर शिक्षण पद्धति की जानकारी दी जाएगी।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के बाद जिला स्तर पर शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिससे नए पाठ्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।


