नवरात्र, रामलीला, छठ पूजा के लिए सिंगल विंडो योजना ।

Date:

■ पालक मंत्री आशीष शेलार ने संबंधित विभागों को दिया निर्देश.

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

सार्वजनिक नवरात्रोत्सव (दुर्गा पूजा), रामलीला महोत्सव, छठ पूजा आदि सनातन पर्वों के आयोजन में शासन-प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप नगर पालक मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगराणी, मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त, सांस्कृतिक कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ रामलीला आयोजन समिति, छठ पूजा आयोजन समिति, दुर्गा उत्सव आयोजन समिति के अनेक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

संयुक्त बैठक में संबंधित विभाग के संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए।जानकारी के अनुसार 2023 में नवरात्रि उत्सव के लिए 1086 आवेदन प्राप्त हुए थे, जो 2024 में बढ़कर 1117 हो गए। अब नवरात्रि आदि उत्सव को सफल बनाने के लिए, केवल 100 रुपए का लाइसेंस शुल्क लेकर एकल-खिड़की योजना के तहत आने वाले सभी आवेदनों को अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

नवरात्रि के दौरान पुलिस द्वारा दिए जाने वाले अनुमति, न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश, एमपीएससीबी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, निर्देश दिए हैं। कृत्रिम तालाबों में छोटी मूर्तियों और छह फीट से ऊपर की सभी मूर्तियों को पारंपरिक तरीके से विसर्जित करने पर चर्चा की गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि मंडप या विसर्जन की व्यवस्था, मनपा प्रशासन अलग से परिपत्र जारी कर नवरात्रि के दौरान सफाई की योजना बनाए और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे।

अष्टमी और नवमी को रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाए जा सकेंगे। इस संबंध में मंडलों को अनुमति लेनी होगी जो दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में दो सड़क हादसों में 36 वर्षीय महिला की मौत, 9 लोग घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई में रविवार को कुछ...