मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। भारत सरकार का विशेष विमान बोइंग 777-337(ER) (रजिस्ट्रेशन: K7066) पहली बार यहां उतरा। यह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) पर उतरने वाला पहला वाइडबॉडी विमान है, जो एयरपोर्ट की तकनीकी क्षमता और भविष्य की तैयारियों को प्रमाणित करता है।


यह विशेष उड़ान दोपहर ठीक 14:08 बजे भारतीय मानक समय (आईएसटी) पर एनएमआईए के रनवे पर सफलतापूर्वक लैंड हुई। विमान, जो भारत सरकार के वीआईपी ट्रांसपोर्ट फ्लीट का हिस्सा है, ने दिल्ली से उड़ान भरकर यहां पहुंचने के बाद लगभग दो घंटे रुके। इसके बाद, यह 16:17 बजे आईएसटी पर दिल्ली के लिए अपनी वापसी की उड़ान पर रवाना हो गया।


एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह लैंडिंग एयरपोर्ट के दक्षिणी रनवे (लंबाई 3,700 मीटर) की मजबूती और हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली की दक्षता का परीक्षण करने के लिए आयोजित की गई थी। बोइंग 777-300ईआर जैसे बड़े वाइडबॉडी विमानों को संभालने की क्षमता साबित होने से एनएमआईए अब अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी की उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। Report by – सुदिप घोलप



अब तो डर लगता है