नवी मुंबई में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन ३० सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संभावित।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नवी मुंबई में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन ३० सितंबर को होने की संभावना है। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। सिडको और अदानी समूह ने इस हवाई अड्डे का निर्माण किया है। हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए १५ सितंबर से सीआईएसएफ के जवान तैनात किए जाएँगे।

इस प्रमुख परियोजना की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और हवाई अड्डे के चालू होने से पहले सभी सुरक्षा व्यवस्थाएँ पूरी की जा रही हैं। नवी मुंबई में यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र की हवाई यातायात क्षमता में वृद्धि करेगा।

हालाँकि इस हवाई अड्डे के उद्घाटन की तिथि अभी तय नहीं है, फिर भी 30 सितंबर को संभावित तिथि माना जा रहा है। यह हवाई अड्डा सिडको और अदानी समूह के संयुक्त प्रयासों से साकार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘वंदे मातरम’ के नाम पर हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करने की भाजपा की साजिश: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष...