जय सिंह/ मुंबई वार्ता

नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग (Social Security Branch – SSB) ने शनिवार को एक संगठित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत भवानी नगर स्थित एक रिहायशी मकान में की गई, जहां लंबे समय से महिलाओं का शोषण किया जा रहा था।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक घर के अंदर पैसों का लालच देकर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने नकली ग्राहक भेजा।आरोपी महिला ने ₹2000 में सौदा तय किया।जैसे ही सौदे की पुष्टि हुई और महिला कमरे की ओर बढ़ी, पुलिस ने तुरंत छापा मार दिया। पुलिस ने 3 महिलाओं को मुक्त कराया ।


● नागपुर की रहने वाली एक महिला गिरफ़्तार
नेहा उर्फ पूजा राम प्रसाद साहू , मुख्य दलाल ,वैभव द्विवेदी फरार हो गया है । उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
उक्त मामले में धारा 370, 372, 373 IPC (मानव तस्करी संबंधित धाराएं)अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत केस दर्ज किया गया है।
सामाजिक सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा: “हमारा मकसद सिर्फ लोगों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पीड़ित महिलाओं को इस चक्र से बाहर निकालकर पुनर्वास देना है। मुख्य आरोपी की खोज जारी है।”चूंकि यह घटना रिहायशी इलाके के बीच हुई, इसलिए स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।


