मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


उन्होंने कहा कि दुर्घटना बुधवार देर रात जिले के डिंडोरी शहर के पास हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात 11.57 बजे वानी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास हुई घटना के बारे में अलर्ट मिला।
अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौक़े पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क के किनारे एक छोटी सी नहर में गिरे हुए पाए गए।
पुलिस ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मौक़े पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।


