■ टेंपो चालक पर चाकू से किया हमला,हथियार हवा में लहराकर फैलाया दहशत,4 पर केस दर्ज,2 गिरफ्तार।
मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी के न्यू कनेरी इलाके में एक पावरलूम व्यवसाई से चार लोगों ने आपस में मिलकर हथियार की नोक पर हफ्ता वसूली हेतु पीटने व धमकाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।साथ ही आरोपियों ने टेम्पो चालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।साथ ही प्राणघातक हथियार हवा में लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। इस मामले पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके दो फरार साथियों की पुलिस तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार मुंबई के मुलुंड इलाके में रहने वाले खीरीश हिरजी करनिया का न्यु कनेरी के श्रीराम कंपाउंड क्षेत्र में पावरलूम कारखाना है। 16 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे जब खीरीश अपने कारखाने के कार्यालय में मौजूद थे।इसी दौरान सुरज कोसिनाथ आगाम (20) और सिध्दू उर्फ पेडवा राजेश राव (19), सॅडी उर्फ कालू और पव्या वहां पहुंचे और लूम मालिक से ‘हफ्ता’ मांगने लगे।
जिसमें से दो युवकों ने व्यवसायी को धमकाते हुए कहा, “यह इलाका हमारा है। यहां व्यापार करना है तो हर महीने उन्हें हफ्ते देने होंगे। नहीं दिए तो तुम्हारा धंधा बंद करवा देंगे।” जब कननिया ने इसका विरोध किया, तो सुरज ने गालियां देते हुए उसे पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दिनेश मारू नामक टेंपों ड्राइवर के ऊपर चाकू से हमला कर उसे भी घायल कर दिया और उसके जेब से 500 रूपये भी जबरन निकाल लिया।साथ ही चाकू हवा में लहराते हुए दहशत निर्माण किया और वहां से फरार हो गये।
घटना के बाद लूम व्यवसायी की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने गुनाह रजि. क्रमांक 727/2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4),309(6),118(1),352, 351 (3), 33(5) के तहत 4 आरोपियों पर मामला दर्ज कर सूरज व सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि उसके दूसरे फरार अन्य दो साथियों की तलाश में जुट गई है।मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक चैताली जाधव कर रही है।इस घटना के बाद लूम मालिकों में दहशत फैल गया है।


