नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का झूठा एजेंडा उजागर, सोनिया जी और राहुल जी गांधी की बदनामी करने वाले मोदी सार्वजनिक माफी मांगें: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ महानगरपालिका चुनावों में गठबंधन का फैसला स्थानीय स्तर पर, 25 व 26 दिसंबर को राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी.

■ मंत्री माणिकराव कोकाटे को एक न्याय और राहुल गांधी व सुनील केदार को दूसरा न्याय क्यों? कोकाटे की बर्खास्तगी कब करेंगे?

मुंबई वार्ता संवाददाता

नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत द्वारा दिया गया फैसला भारतीय जनता पार्टी के झूठ का पर्दाफाश करने वाला है। केवल सोनिया जी गांधी और राहुल जी गांधी को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश आज बेनकाब हो गई है। ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाने का भाजपा का एजेंडा रहा है। अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को सोनिया जी और राहुल जी की की गई निराधार बदनामी के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए, ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की।

तिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड कंपनी की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिशों के खिलाफ लड़ते हुए देशप्रेम की भावना से एक विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी। इस संस्था की स्थापना के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वयं धन दिया था। यह संस्था एक समाचार पत्र चलाती थी और यह संस्था न लाभ-न हानि के सिद्धांत पर कार्य करती थी और आज भी करती है।

स्वतंत्रता के बाद के दौर में इस संस्था में कार्यरत पत्रकारों और कर्मचारियों के वेतन का प्रश्न उत्पन्न हुआ, तब कुछ लेन-देन हुए, लेकिन उससे किसी भी सदस्य को लाभांश या किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं हुआ। इसके बावजूद मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा आरोप लगाकर भाजपा ने जांच एजेंसियों पर फर्जी मामले दर्ज करने का दबाव डाला। सोनिया जी और राहुल जी को घंटों पूछताछ के नाम पर परेशान किया गया। आज भाजपा का झूठ उजागर हो गया है, ऐसा भी सपकाल ने कहा।

■ महानगरपालिका चुनावों की रणनीति पर बैठक…

महानगरपालिका चुनावों की रणनीति तय करने के लिए कल और आज दो दिनों तक तिलक भवन में बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर विधानमंडल कांग्रेस पार्टी के नेता विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य नसीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन व प्रशासन) एडवोकेट गणेश पाटील, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वजाहत मिर्झा, प्रदेश महासचिव गुरविंदर सिंह बच्चर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की 28 महानगरपालिकाओं के चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई है। मुंबई महानगरपालिका के संदर्भ में अलग से चर्चा की जाएगी। कल से इच्छुक उम्मीदवारों के जिला स्तर पर साक्षात्कार लिए जाएंगे और उसके बाद 25 व 26 दिसंबर को राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया जाएगा। महानगरपालिका चुनावों में गठबंधन करने का अधिकार स्थानीय नेतृत्व को दिया गया है। समान विचारधारा वाले जिन दलों से गठबंधन के प्रस्ताव आएंगे, उन पर निर्णय लिया जाएगा।

■ मंत्री माणिकराव कोकाटे को बर्खास्त करें…

महायुति सरकार में खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सदनिका घोटाले के मामले में जिला न्यायालय द्वारा दी गई 2 वर्ष की सजा को भी कायम रखा गया है, फिर भी सरकार कोकाटे को बचाने के लिए और अवसर दे रही है। राहुल गांधी और सुनील केदार को सजा होते ही 24 घंटे के भीतर उनकी सांसदता और विधायक पद रद्द कर दिए गए थे, लेकिन माणिकराव कोकाटे को सरकार बचा रही है। सत्ताधारी दल के लोगों के लिए एक न्याय और विपक्ष के लोगों के लिए दूसरा न्याय लागू किया जा रहा है। सरकार को तत्काल माणिकराव कोकाटे की बर्खास्तगी करनी चाहिए, ऐसी मांग सपकाल ने की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

वर्ली में BEST बस की चपेट में आई 60 वर्षीय महिला की मौत, टैक्सी से उतरते समय हुआ हादसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के वर्ली इलाके में सोमवार...

चोरी के 64 एप्पल मोबाइल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार; IMEI बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों...

मुंबईकरों को लग सकता है पानी की कीमत का झटका, BMC 6-7% बढ़ा सकती है पानी की कीमत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबईकरों पर एक बार फिर महंगाई...