सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

श्रद्धा ओर सबुरी का संदेश देनेवाले शिर्डी के साईबाबा को क्रिसमस ओर नये साल के अवसर पर गत नो दिनो में १६ करोड़ ६१ लाख का चढावा श्रद्धालूओ ने चढाया हैं . इस बात की जानकारी संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडीलकर ने दी हैं .
नो दिनो में साईबाबा के आशिर्वाद प्राप्त करने के लिये ८ लाख श्रद्धालुओ ने शिर्डी में उपस्थिति दर्ज कराई हैं | पिछले साल की अपेक्षा इस साल साईबाबा को बडे पैमाने पर चढावा प्राप्त हुआ हैं | फकीर अवस्था में जीवन जीने वाले साईबाबा के भक्त दुनियभर में हैं ओर जब भी श्रद्धालुओ कि तादाद बढ़ती हैं तब तब साईबाबा मंदिर में चढ़ावा बढ़ता हैं | भक्तों से मिले चढ़ावा का साई संस्थान विनियोग, संस्थान के रुग्णालय, भोजनालय , ओर संस्थान के एज्युकेशन कॉम्प्लेक्स पर खर्च करता हैं | श्रद्धालु बड़े भाव के साथ साई की झोली मैं चढ़ावा अर्पित करते हैं |नो दिनो के दौरान साईबाबा संस्थान मालामाल हुआ है .


