पत्नी के चरित्र पर शक,पति ने की पत्नी और 8 साल के बेटे की हत्या.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई उपनगर, कांदिवली में अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे की गला दबाकर आत्महत्या करने का नाटक करने वाले आरोपी पति को आखिरकार समतानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

पिछले एक साल से शिव शंकर दत्ता अपनी पत्नी पुष्पा और आठ साल के बेटे के साथ कांदिवली पूर्व नरसीपाड़ा स्थित डीलक्स होटल के पीछे, सरस्वती चाल में रह रहे थे। शिवशंकर और पुष्पा के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे. पुष्पा भी स्थानीय लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थी. शिवशंकर टेम्पो चालक है और उसकी पत्नी गृहिणी है। उसका बेटा उसी इलाके के एक स्कूल में पढ़ता था. सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे शिवशंकर घर आया। लेकिन दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने दरवाजा नहीं खोला. काफी देर बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसे संदेह हुआ। इसलिए वह स्थानीय निवासियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी पत्नी और बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों को फांसी पर लटका देख स्थानीय निवासी हैरान रह गए।इसकी जानकारी मिलते ही समतानगर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस मामले समतानगर पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एडीआर दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटिल ने दोहरी आत्महत्या की इस घटना को गंभीरता से लिया और समतानगर पुलिस को जांच के आदेश दिये. शुरुआती अटकलें यह थीं कि पुष्पा ने पहले अपने आठ साल के बेटे को फांसी पर लटकाया होगा और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। लेकिन शिवशंकर के बारे में जानकारी निकालते समय पुलिस को उस पर भी शक हो गया. इसलिए पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान वह भ्रामक और असंगत जानकारी दे रहा था। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया.

तकनीकी जांच एवं विश्लेषण के आधार पर गहन पूछताछ करने पर उसने पत्नी और अपने बेटे की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसे पुष्पा पर अनैतिक संबंध होने का शक था. इसे लेकर वे हमेशा झगड़ते रहते थे। इसी गुस्से में उसने नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर पुष्पा की हत्या कर दी.

उसके बेटे ने उसे अपनी पत्नी की हत्या करते हुए देख लिया। वह इस अपराध में गवाह था. इसलिए उसने उसकी भी नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

आरोपी शिव शंकर ने प्लान तो अच्छा बनाया लेकिन पुलिस की जांच ने उसकी पोल खोल दी। जांच में यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...