मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेने के अध्यक्ष राज ठाकरे की रायगड जिले में गैर-मराठी लोगों के बढ़ते डांस बार को लेकर दी गई चेतावनी के बाद, मनसे के गुंडों ने पनवेल में ‘नाइट राइडर्स’ बार में तोड़फोड़ की।


राज ठाकरे ने शनिवार को रायगड में आयोजित एक कार्यक्रम में डांस बार के मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि रायगड, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी है, में इतने सारे अवैध डांस बार, वह भी गैर-मराठी लोगों द्वारा चलाए जा रहे हैं।उनकी इस टिप्पणी के कुछ ही घंटों बाद, मनसे कार्यकर्ताओं ने ‘नाइट राइडर्स’ बार में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचा विजय असो” और “राज साहेब ठाकरे यांचा विजय असो” के नारे लगाए। इस घटना के बाद, रायगड जिले के बार मालिकों में तनाव का माहौल है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह देखना बाकी है कि इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।


