पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत 176वें स्थान पर, वायु गुणवत्ता और जैव विविधता बनी बड़ी चुनौती।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


वैश्विक पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (Environmental Performance Index-EPI) 2026 में भारत 177 देशों में 176वें स्थान पर रहा है। यह रिपोर्ट येल विश्वविद्यालय और उसके सहयोगी संस्थानों द्वारा जारी की गई है, जिसमें देशों का मूल्यांकन पर्यावरण स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कुल 47 मानकों के आधार पर किया गया है।


रिपोर्ट के अनुसार भारत को वायु गुणवत्ता, जैव विविधता संरक्षण, वन क्षेत्र की सुरक्षा और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन जैसे क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन के कारण निचले पायदान पर रखा गया है। भारत इस सूची में केवल लाओस से ऊपर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप के कई देशों ने स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। एस्टोनिया इस सूचकांक में पहले स्थान पर है, जबकि लक्ज़मबर्ग और यूनाइटेड किंगडम क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।


विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को वायु प्रदूषण कम करने, जैव विविधता की रक्षा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि भारत सरकार पहले भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रही है और उनका कहना रहा है कि कई आकलन भारतीय परिस्थितियों और विकास संबंधी आवश्यकताओं को पूरी तरह प्रतिबिंबित नहीं करते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

TET पेपर लीक पर वर्षा गायकवाड़ का सरकार पर हमला, बोलीं- ‘पेपर कैसे लीक हुआ, इसका जवाब दे भाजपा सरकार’।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुंबई उत्तर...

‘उद्धव ठाकरे हताश और निराश, राजनीति में उनका अस्तित्व नहीं बचा’ : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...