मुंबई वार्ता संवाददाता

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भाiरतीय सेना के समर्थन में मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में मुंबई के फेरीवालों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
हज़ारों फेरीवालों ने इस अवसर पर बाईक रैली का आयोजन किया जिसका नेतृत्व भवानजी कर रहे थे। भवानजी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था।


इस अवसर पर भारत माता की जय और सेना के समर्थन में नारे लग रहे थे। भवानजी ने कहा कि यह नया भारत है। यदि किसी ने भी हमारी संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिश की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और भारतीय सेना उसके घर में घुसकर उसकी औकात याद करा देगी।
भवानजी ‘तिरंगा यात्रा’ को संबोधित करते हुए देश विरोधी ताकतों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब भारत बदल चुका है, और जो भी इसकी एकता और अखंडता को चुनौती देगा, उसका नामो-निशान हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा.
● भवानजी की इस गर्जना से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया .
भवानजी ने आगे कहा, “भारत अब कमजोर नहीं रहा. कीजो भारत की संप्रभुता के खिलाफ साजिश रचेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. जो दुश्मनी करेगा, उसके जनाजे में रोने वाला भी कोई नहीं बचेगा. यह नया भारत है जो आतंकवाद और देशविरोधी मानसिकता का खात्मा करना अच्छे से जानता है.” और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सिर्फ तिरंगा हाथ में न उठाएं, बल्कि उसे दिल में भी बसाएं और भारत माता की सेवा को अपना पहला कर्तव्य मानें.
भवानजी ने कहा कि देश में कुछ लोग अब भी जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, लेकिन आज का युवा जागरूक है.भवानजी ने सभी उपस्थित लोगों को तिरंगे की शपथ दिलाई “हम भारत माता के सच्चे सिपाही बनकर इसकी अखंडता की रक्षा करेंगे, और देशद्रोही ताकतों को कभी पनपने नहीं देंगे। यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश थी कि भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिलेगा।


