बदलापुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने रणजीत सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह के निर्देशन पर विकासखंड बदलापुर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सर्व सम्मति से हुआ। जिसमें उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विचारोंपरान्त सर्वसम्मत से अध्यक्ष पद के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह , उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह , मंत्री पद के लिए सत्यम यादव , कोषाध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र मौर्य तथा संप्रेक्षक पद के लिए निशा यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया।

नव चयनित विकासखंड बदलापुर के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध नें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध भी कराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ आप सब ने संघ की जिम्मेदारी मुझे सौंपा है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरनें का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हक उनके अधिकार हुआ और सम्मान पर कदापि आंचनहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर रणजीत सिंह, निशा यादव ,अनूप सिंह ,सत्यम यादव , स्वतंत्र कुमार मौर्य ,कुलदीप यादव , मुकेश जायसवार ,राहुल राव , प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...