मुंबई वार्ता संवाददाता

अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद-बोरीवली शाखा और पोइसर जिमखाना द्वारा आयोजित, राज्य स्तरीय सुवर्ण कलश एकांकिका स्पर्धा 2025 का उद्घाटन प्रमुख अतिथि पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन नाट्य परिषद के प्रमुख कार्यवाह दामोदर उर्फ बाळा टेंबुलकर ने किया।


बता दें कि इस स्पर्धा में कुल 26 संस्थाओं ने भाग लिया है। उद्घाटन के अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी ने अपने संबोधन में एकांकिका स्पर्धा के आयोजन के प्रयास की प्रशंसा की और सभी सहभागी संस्थाओं और कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि उनके प्रयास से बोरीवली के साईंबाबा नगर में एक नया नाट्यगृह जल्द ही शुरू किया जाने वाला है, स्थानीय नाट्य रसिकों के लिए यह बेहद प्रसन्नता की खबर है।


पोइसर जिमखाना, कांदिवली में आयोजित उद्घाटन समारोह में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पोइसर जिमखाना के उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, नाट्य परिषद की बोरीवली शाखा के अध्यक्ष प्रभाकर उर्फ गोट्या सावंत, उपाध्यक्ष मोहन परब और विश्वनाथ माने, स्पर्धा की निर्णायक सुप्रिया विनोद मटकरी , अभिनेता अनिल गवस, स्पर्धा प्रमुख प्रशांत जोशी, संदीप कबरे, हेमंत बिडवे, प्रफुल कारेकर, राजन पिसाट, चंद्रकांत मोरे, समीर तेंडुलकर तथा सुरेश दळवी सहित नाट्य परिषद की बोरीवली शाखा के पदाधिकारी, समिति के सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


