प्रतापगढ़ में शिक्षा का प्रकाश स्तंभ बना जेडी शिक्षा ग्राम, एजुकेशन फॉर ऑल का पैगाम।

Date:

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय

शिक्षा न केवल हमारे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है, बल्कि समाज से अंधविश्वास और असमानता को मिटाकर एक मजबूत, प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में भी मदद करती हैं। यही कारण है कि हर समाज अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है। मुंबई के उद्योगपति और समाजसेवी दिनेश त्रिपाठी ने एजुकेशन फॉर ऑल की संकल्पना के साथ वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद स्थित कोहंडौर में राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक बगल जेडी शिक्षा ग्राम की स्थापना की। 43 एकड़ क्षेत्र में फैला यह शैक्षणिक संस्थान आज पूरी तरह से एजुकेशनल हब के रूप में तब्दील हो चुका है।

फार्मेसी, इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल, मेडिकल, लाइफ साइंस से लेकर आर्ट्स ,साइंस ,कॉमर्स, लॉ कॉलेज, प्री प्राइमरी, प्राइमरी, लिबरल साइंस जैसे अनेक स्कूल और कॉलेज एक ही शैक्षणिक संस्थान ग्रुप के बैनर तले संचालित किया जा रहे हैं। दिनेश त्रिपाठी के अनुसार भारत गांवों का देश है। कहते हैं कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। यही कारण है कि उन्होंने ग्रामीण शिक्षा को प्रभावशाली और गतिशील बनाने की दिशा में इसकी स्थापना की। उन्होंने कहा कि जेडी शिक्षा ग्राम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संकल्पित है। यही कारण है कि यहां अच्छे और प्रभावशाली शिक्षक रखे गए हैं। यहां पर इंडियन मेडिसिन (आयुष) फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स अकैडमी, वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी, एग्रीकल्चर साइंस, सॉफ्ट स्किल्स, स्पिरिचुअल हीलिंग जैसे पाठ्यक्रमों के भी सुविधा है। 4000 से अधिक विद्यार्थी यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रिंसिपल्स के अलावा करीब डेढ़ सौ शिक्षक तथा 50 शिक्षणेत्तर कर्मचारी यहां कार्यरत हैं।

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने 8 जून को जेडी शिक्षा ग्राम को करीब से जाकर देखा। यहां का वाचनालय, प्रयोगशालाएं देखने लायक है। दिनेश त्रिपाठी के सुपुत्र ज्योतिरादित्य त्रिपाठी अमेरिका के न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे हैं। इन दिनों वे छुट्टियों पर घर आए हुए हैं। उनसे भी कॉलेज के कार्यालय में मुलाकात हुई। शिक्षा को लेकर उनके युवा मन में भी ढेर सारे सपने दिखाई दिए।

इस अवसर पर रमेश बहादुर सिंह (प्रशासनिक अधिकारी), डॉ एच. एस. चौरसिया (प्रिंसिपल, फॉर्मेसी कॉलेज), डॉ विपुल शुक्ल (प्रिसिपल, इंजीनियरिंग कॉलेज),डॉ जे. पी. एल. श्रीवास्तव (प्रिंसिपल, लॉ कॉलेज),विनय त्रिपाठी (हेड, साइंस एंड आर्ट डिग्री कॉलेज) से भी मुलाकात हुई। कुल मिलाकर जेडी शिक्षा ग्राम शिक्षा के एक प्रकाश स्तंभ की तरह ज्ञान की रोशनी बिखेर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

स्वानंद बाबा आश्रम में मनाई गई गुरुपूर्णिमा।

मुंबई वार्ता संवाददाता ठाणे येऊर स्थित पपू स्वानंद...