सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

शिर्डी के श्री साईबाबा मंदिर में मशहूर अभिनेता सोनू सूद, दोपहर की आरती में शामिल हुए और श्री साईं बाबा की समाधि के दर्शन किये. दर्शन के बाद श्री साईबाबा संस्थान की ओर से इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर उपस्थित थे।
इस समय मीडिया से बात करते समय सोनू सूद ने कहा कि, ” मैंने जिंदगी का सफर बाबा के यहा से शुरू किया था | ओर ‘फत्ते’ मेंरी जो फिल्म हैं उसे मैंने खुद डायरेक्ट किया हैं. फिल्म १० जानेवारी को रिलीज हो रही है | बाबा के ब्लेसिंग के बिना तो जिंदगी कि शुरुवात नही हुई हैं तो इतनी बड़ी फिल्म की शुरुआत कैसे होती? आज बाबा से यही मांगने आया हूं कि जिस मुकाम पर खडा किया है , आगे भी ऐसा ही मार्गदर्शन करते रहे, ओर फत्ते कि फतह जरुर होगी |”
सोनू सूद के यह भी बताया कि फिल्म आम जनता कि फिल्म हैं . सायबर क्राईम से लोग परेशान हैं . सायबर अपराध की कहानी पर फिल्म हैं . फिल्म आती जाती हैं लेकिन लोगो के दिल में रास्ता बनाना जरूर है .


