सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के नागपुर में चलती ट्रेन में हत्या की वारदात सामने आयी है .यह घटना दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में हुई,जो हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी . जब ट्रेन नागपुर से गुजर रही थी उसी समय हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया।
दरअसल मोबाइल चोरी को लेकर यह पूरी घटना घटी और ट्रेन की जनरल बोगी में मौजूद 4 मुस्लिम युवको ने संदेह के आधार पर 30 वर्ष के शशांक रामसिंह राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी . रेलवे पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहमद फैयाज ,सय्यद समीर, मोहमद अमात ,मोहमद खैसर है . ये सभी हैदराबाद के रहने वाले है और दिल्ली जा रहे थे।
जब ट्रेन नागपुर से गुजर रही थी तभी ट्रेन में हंगामा हुआ और हंगामा इतना बढ़ा की इन 4 युवको ने शशांक रामसिंह राज को हाथ और लात से मरना शुरू कर दिया. 4 लोगो ने इस कदर शशांक की पिटाई कर दी कि मौके पर ही शशांक ने दम तोड़ दिया। नागपुर रेलवे पुलिस इस मामले में 4 मुस्लिम युवको को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है .


