फेरीवालों की समस्या दूर होने तक रोड पर ही जनसंपर्क करेंगे नवनिर्वाचित विधायक संजय उपाध्याय।

Date:

श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

बोरीवली मे फेरीवालों की समस्या दूर करने की ओर पुलिस एवं मनपा प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने अनोखा तरीका अपनाया है. उन्होंने फेरीवालों की तरह ही रास्ते पर ही अपना जनसंपर्क कार्यालय चलाने का निर्णय लिया है.

इस मामले के बारे में पूछने पर संजय उपाध्याय ने कहा,”बोरीवली विधानसभा में एस. वी. रोड पर गैर कानूनी तरीके से बैठने वाले फेरीवालों की वजह से बोरीवलीकर को हो रही समस्याओं को लेकर लोगों की लगातार शिकायत मिली रही है. आज के बाद यदि फेरीवाला बिना कोई पैसे भरे रोड पर बैठकर धंधा कर सकता है तो मैं भी अपने ऑफिस में नहीं बैठूंगा. कार्यालय के किराये पर खर्च नहीं करूँगा और बोरीवलीकर की समस्या को सुनने के लिए रोड पर बैठकर समस्या का निवारण करूँगा।

बोरीवली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वयं विधायक संजय उपाध्याय ने सड़क पर बैठकर पुलिस अधिकारियों को वास्तविक समस्याओं से अवगत कराया ओर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में थम नहीं रही बच्चों के गायब होने की घटनाएं, मालवणी में लापता हुआ अनंत यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महानगर में पिछले कुछ अर्से...

मुंबई, जे.जे. अस्पताल के रेडियोलॉजी छात्र डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के जे.जे. अस्पताल परिसर स्थित...

2035 तक सभी एसटी बसें होंगी इलेक्ट्रिक, महाराष्ट्र में बनेंगे 200 चार्जिंग स्टेशन।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी)...

मीरा-भायंदर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 100 करोड़ की एमडी ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई से सटे मीरा-भायंदर में सिंथेटिक...