बच्चों की फ्यूचर खातिर आंदोलन बहुत जरूरी है।

Date:

मुंबई वार्ता/सुरेश मिश्र/कवि

संविधान में समानता का फिर से रंग भरेंगे हम

वापस लेलो यूजीसी अब,वरना जंग करेंगे हम

धीरज,धर्म, सनातन वाले मातृभूमि के रखवाले।

जिनके कारण बची संस्कृति बदले नहीं धरम पाले।

भले कम रही हो आबादी,हमने लाई आजादी।

कम आबादी के कारण ही करवाइ रहे हो बरबादी

विविध रंग यदि नहीं चाहिए तो बेरंग करेंगे हम

वापस लेलो यूजीसी अब,वरना जंग करेंगे हम

थोड़े बहुत करेक्शन से ना काम चलेगा बाबूजी

मीठी बातों से ना अब कोहराम टलेगा बाबूजी

एससी एसटी लॉ कम था क्या अब ऐसी तैसी दे दी

यूसीसी पर वोट मांगकर हमको यूजीसी दे दी।

अगर उड़ोगे बहुत गगन में कटी पतंग करेंगे हम

वापस लेलो यूजीसी अब,वरना जंग करेंगे हम

कुछ जागे हैं अभी तलक कुछ सोए उन्हें जगाना है

दल के दलदल से ऊपर उठकर उनको समझाना है

दोयम दर्जे का जीवन बतलाओ क्यों स्वीकार करें

अपने बच्चों की खातिर मिलकर के अब प्रतिकार करें

बड़ी शांति से तुम लोगों की शांती भंग करेंगे हम

वापस लेलो यूजीसी अब,वरना जंग करेंगे हम

सबका साथ विकास सभी काकहां गया प्यारा नारा।

अगर बंटेंगे आप कटेंगे,और करें खुद बंटवारा।

बंटवारा करवाए तो बाबू तुम ही पछताओगे।

लिखकर रख लो उन्तिस में हीमिट्टी में मिल जाओगे।

बाभन,ठाकुर, बनिया,लाला अबकी दंग करेंगे हम

वापस लेलो यूजीसी अब,वरना जंग करेंगे हम

जिनके वोटो के बल पर हिंदू समाज में एक हुए

जिनकी बुद्धि और कौशल से जग में हाईटैक हुए

तुमको हम सब ने ही मिलकर बाबू नायक बना दिये

लेकिन दो प्रधान ने मिल खुद को खलनायक बना दिए

ऐसे कदम कदम छेड़ोगे, तो फिर हंग करेंगे हम

वापस लेलो यूजीसी अब,वरना जंग करेंगे हम

पाकिस्तान बने फिर भारत तुम सब मन में ठान लिए।

अल्पसंख्यकों को भी पिछड़ा, शोषित, वंचित मान लिए।

आतंकी यदि उन्हें कह दिए यूजीसी में फंसे सखा।

लव जिहाद की छूट दीजिए वरना तुम अपमान किए

पर्दे को बेपर्दा करके नंग-धड़ंग करेंगे हम

वापस लेलो यूजीसी अब,वरना जंग करेंगे हम।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के हर वार्ड में बनेगा अलग रेबीज क्लिनिक, 2030 तक ‘शून्य मौत’ का लक्ष्य: महापौर रितू तावड़े।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई में रेबीज उन्मूलन अभियान को...

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस के हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...