मुंबई वार्ता संवाददाता

नवी मुंबई में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ए सी बी) ने सीटीओ (सिडको) के एक वरिष्ठ अधिकारी और उसके सहयोगी को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।


बताया गया है कि ठेकेदार ने सनपाडा क्षेत्र में फ्लैट ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रक्रिया अटक गई थी। इसके बाद उसने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में आरोप था कि CIDCO के असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर ने 4 लाख रुपये रिश्वत मांगी, लेकिन बाद में राशि 2 लाख पर तय हुई, जो उसे अपने सहयोगी के माध्यम से लेनी थी।
एसीबी ने नेरुल रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में जाल बिछाकर सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर, भ्रष्टाचार विरोधी कानूनी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
■ मुख्य बिंदु:आरोपी अधिकारी CIDCO का असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर था। रिश्वत राशि कुल ₹2,00,000 थी।
गिरफ्तारी नैरुल के होटल में जाल लगाकर की गई। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत कार्रवाई हुई।


