• राहुल गांधी Gen Z के नाम पर लोकतंत्र का मखौल उड़ा रहे हैं : रामदास आठवले
• नीतीश जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी एनडीए की सरकार : रामदास आठवले
• बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों के भारत का हो रहा निर्माण: रामदास आठवले
मुंबई वार्ता संवाददाता/पटना

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी प्रफुल मान जी के समर्थन में जमुई में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दलित, वंचित,उपेक्षित व पिछड़े वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए विविध प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।


आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी की विकास पर पैनी नज़र और परिणाम हासिल करने की उनकी प्रामाणिक क्षमता से मिली लोकप्रियता से राहुल गांधी हताशा में हैं और देश के युवाओं को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। रामदास आठवले जी ने कहा कि राहुल गांधी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के भविष्य को उकसाकर लोकतंत्र का मखौल उड़ा रहे हैं।


रामदास आठवले जी ने कहा कि बिहार राज्य के किसान, मजदूर, दलित ,अनुसूचित जाति व जनजाति के उत्थान के लिए माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाई गई योजनाओं का व्यापक प्रभाव पड़ा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार को लेकर पूरे बिहार में जबरदस्त उत्साह है।


केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों के भारत निर्माण का काम मोदी सरकार कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी संविधान निर्माता बाबासाहेब के संविधान को धर्मग्रंथ जैसा सम्मान देकर उनके विचारों को धरातल में पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
आरपीआई (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के कार्यकर्ता बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।



बिल्कुल