बुजुर्गों के अपमान से परिवार और समाज का बुरा हाल : महेश योगी।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बुजुर्गों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वे न केवल परिवार और समाज की नींव होते हैं, बल्कि ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन का एक अमूल्य स्रोत भी होते हैं। उनकी उपस्थिति घर में सुरक्षा और स्थिरता का अहसास कराती है, और वे बच्चों को सही संस्कार और अनुशासन सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद बुजुर्गों को अपमानित कर घर के बाहर की राह दिखाना हमारी संस्कृति परंपरा और मानवता पर गहरा घाव है। आश्रय धाम ट्रस्ट के महंत महेश योगी ने हमारे संवाददाता से की गई मुलाकात में उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आश्रय धाम ट्रस्ट ने ऐसे बुजुर्गों को सम्मान और अपनापन के साथ सेवा करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम के साथ-साथ उत्तर भारत में मंदिरों के निर्माण की दिशा में भी उनकी संस्था लगातार आगे बढ़ रही है। यह काम जन भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसलिए समाज के सक्षम लोगों से संपर्क कर उन्हें इस पुनीत काम में जोड़ने का प्रयास चल रहा है।

महेश योगी ने कहा कि आने वाले दिनों में वेद विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। संस्था द्वारा गौशाला निर्माण की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। महेश योगी अपने गांव पूरा हरसू, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में अपनी निजी जमीन पर मंदिर, वृद्ध आश्रम और गौशाला का निर्माण करा रहे हैं। करीब 50 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नेस्को ड्रग्स पार्टी केस में बड़ी कार्रवाई: टिटवाला से महिला गिरफ्तार, 5,000 एक्स्टेसी गोलियां जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के सामने...

मुंबई में किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, 1 अगस्त से 60 दिनों के लिए लागू हुआ नया आदेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और...

सेंट्रल रेलवे स्थानीय लोकाधिकार सेना के कार्याध्यक्ष बने भाई आंग्रे।

मुंबई वार्ता संवाददाता रेल कर्मचारियों के हितों के लिए...