बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस–मुंबई विकास आघाड़ी का ‘मिशन मुंबई’ संयुक्त घोषणापत्र जारी।

Date:

■ घोषणापत्र के जरिए मुंबईकरों की आवाज बुलंद करने का प्रयास, सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार खत्म कर मुंबई का सर्वांगीण विकास करेंगे – सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाड़ी, राष्ट्रीय समाज पक्ष और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) के गठबंधन मुंबई विकास आघाड़ी ने अपना संयुक्त घोषणापत्र ‘मिशन मुंबई’ जारी किया है। इस घोषणापत्र में मुंबई के समावेशी विकास, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दलों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका में पिछले 3 वर्ष 9 महीने से प्रशासक राज चल रहा है और इस दौरान भाजपा–महायुति ने मुंबईकरों के पैसों की लूट की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष चुनाव टालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब चुनाव हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में बंद पड़ी नगर निगम शालाओं को फिर से शुरू करने, स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने, बेस्ट के बेड़े में 6 हजार नई बसें शामिल करने, स्वास्थ्य कार्ड, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने बेस्ट और पर्यावरण पर अलग-अलग घोषणापत्र जारी किए थे और यह संयुक्त घोषणापत्र मुंबईकरों की आवाज को मजबूती देने का प्रयास है।

कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा कि पिछले 25 वर्षों तक भाजपा मुंबई महानगरपालिका में सत्ता की साझेदार रही, लेकिन इस दौरान मुंबई को लूटा गया और नागरिकों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिलीं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नगर निगम में सत्ता में आती है तो स्वच्छ पेयजल, 24 घंटे नल से पानी की आपूर्ति, बेस्ट बस सेवाओं का विस्तार और पुरानी इमारतों में रहने वाले लोगों को उनके स्वामित्व का घर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत, विधायक अमीन पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) के राजेंद्र गवई सहित विभिन्न सहयोगी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बोरीवली में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम संपन्न, विधायक संजय उपाध्याय ने सेविकाओं से किया संवाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस...