मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई की लोकल ट्रेन में सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ बटोरने की सनक एक युवक को भारी पड़ गई। डॉकयार्ड रोड स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से बाहर लटककर फिल्मी अंदाज़ में खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जनवरी आरपीएफ ने सख्त कदम उठाते हुऐ युवा की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लियासोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक एक हाथ से ट्रेन पकड़कर हवा में लहराते हुए ‘क्रिश’ की तरह स्टंट करता नजर आया। यह वीडियो सामने आते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया।पूछताछ के दौरान युवक ने कबूल किया कि उसने यह जानलेवा हरकत सिर्फ सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए की थी।


आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी और लोगों से ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की अपील की।रेलवे अधिकारियों ने एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है कि चलती ट्रेनों में स्टंट करना न केवल जान के लिए खतरा है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है, जिसके तहत जेल या भारी जुर्माने की सजा हो सकती है।
रेलवे ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की खतरनाक हरकत दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 9004410735 पर सूचना दें।


