●विदेशियों को कॉल कर, प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के नाम पर होती थी धोखाधड़ी
सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

साकीनाका इलाके में अपराध शाखा ने एक कॉलसेंटर पर उस वक्त छापेमारी की जब ,वहां विदेशियों को फोन कर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के नाम धोखाधड़ी की जाती थी। मौके से पुलिस ने मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपराध शाखा को जानकारी मिली थी कि साकीनाका इलाके में अवैध तरीके से कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। जिसमें विदेशियों को ठगा जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिसने जाल बिछाया और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। जिसमें कैसे लोगों से बात करना है और क्या उन्हें कहना है, इससे संबंधित जानकारी लिखी होती थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लैपटॉप और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसमें पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। जिसमे इनके पास उपलब्ध डेटा और दूसरे दस्तावेज शामिल हैं। इन्हें अमेरिका में कॉल करने के लिए डेटा कहा से मिलता था इसकी भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पूरे मामले में पुलिस ने ज़ैद अहसान, रिहान खान, अदनान खान, ओवैस अली शेख, तौफीक शेख और कॉल सेंटर के मालिक असद सैयद के रूप में हुई है। सभी से पुलिस पुछताछ करने में जुटी हुई है। आरोपियों ने अमेरिकी नागरिकों को वियाग्रा, लेविट्रा और अन्य दवाइयां बेचने के बहाने कॉल किया और उनके साथ धोखाधड़ी की है।


