मुंबई वार्ता संवाददाता

बोरीवली पुर्व स्थित श्री लोहार सुतार हॉल में प्रोफेशनल बिजनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिती दर्ज कराते हुए सेमिनार में आये गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया।


इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथशूट स्पेस डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक उत्पल पटेल, सेमिनार के आयोजक हसमुख मकवाना और जितेंद्र भाई मकवाना सहित अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर तथा व्यापारी गण उपस्थित थे।


