मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पिछले कुछ सालों से भंडारा में दो गुटों के बीच वजूद की लड़ाई चल रही थी। इसी के चलते आज धारदार हथियारों से हमला कर दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना भंडारा में रात करीब 9 बजे हुई। मृतकों के नाम वसीम उर्फ टिंकू खान (३५) और शशांक गजभी (३०) हैं।


हमलावर तीन-चार की संख्या में थे और टिंकू खान मुस्लिम लाइब्रेरी चौक स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी उनका हमलावरों से विवाद हो गया और इसी के चलते यह हत्या हुई।


भंडारा में पिछले कुछ सालों से टिंकू खान और हमलावरों के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था और यही विवाद इस हत्या का कारण बताया जा रहा है।




