भक्ती, संस्कृती और सशक्तता का संगम “श्रावणोत्सव-2025” कार्यक्रम सम्पन्न।

Date:

■ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक मनिषा ताई चौधरी विशेष रूप से रहे उपस्थित ।

मुंबई वार्ता संवाददाता

बोरीवली के प्रबोधनकार नाट्यगृह में कार्यक्रम “श्रावणोत्सव-2025” का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक वैभव दर्शाने के साथ संपन्न हुआ। स्त्री शक्ति के गौरव के लिए समर्पित “मिशन सिंदूर, पत्नीत्व का सम्मान, उसके अस्तित्व का गौरव” पर आधारित प्रस्तुति ने वहां उपस्थित सभी दर्शकों के दिल को छू लिया।

विशेष रूप से, पहलगाम पर आधारित भावनात्मक दृश्य देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इसी क्रम में छत्रपती संभाजी महाराज की वीरता की कहानी पर प्रस्तुत किए गए नृत्य प्रदर्शन ने इतिहास को जीवंत किया, जबकि विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और प्रदर्शनों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के यहां दर्शन हुए। यह आयोजन भक्ति, नृत्य, नाट्य और संस्कृति का एक अद्वितीय संगम साबित हुआ।

इस कार्यक्रम में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई औऱ वहां उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी की संकल्पना और मार्गदर्शन में वृषाली बागवे द्वारा आयोजित इस उत्कृष्ट और यादगार आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ विधायक मनिषा ताई चौधरी, मिस इंडिया-2025 अदिति परब,मुंबई प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा शीतल गंभीर, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, हरीश छेडा, जगदीश ओझा, विधानसभा संयोजक अरविंद यादव, महिला मोर्चा उत्तर मुंबई अध्यक्षा योगिता पाटील, शशिकांत कदम, पूनम पांडे तथा अमित सिंह सहित मंडल व विभिन्न वार्ड के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...