मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के भांडुप (पश्चिम) स्थित तुलशीपाड़ा, पाटकर कंपाउंड इलाके में शनिवार सुबह एक मकान का हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। यह हादसा सुबह करीब 9:45 बजे दर्ज किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राउंड प्लस वन (G+1) संरचना वाले मकान की पहली मंजिल का स्लैब आंशिक रूप से ढह गया। घटना की सूचना सीपी कंट्रोल के माध्यम से संबंधित एजेंसियों को दी गई।
इस हादसे में 75 वर्षीय सुसाई देवदास काउंडर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नवकार अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें सुबह 9:52 बजे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।


