मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दक्षिण मध्य मुंबई जिला के सचिव पद पर जयप्रकाश अग्रवाल को नियुक्त किया है। अग्रवाल की नियुक्ति भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आशीर्वाद के साथ-साथ मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के मार्गदर्शन और दक्षिण मध्य मुंबई जिले के तेजतर्रार जिला अध्यक्ष नीरज उबारे के विश्वास और नेतृत्व में दक्षिण मध्य मुंबई जिला सचिव के रूप में की गई है।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीनिवास शुक्ला , नगरसेवक बबलू पांचाल , महासचिव संदीप धाम , उपाध्यक्ष कौशिक कनाडिया और आनंद भंडारे उपस्थित थे।


सचिव पद पर हुई अपनी नियुक्ति पर जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मैं लगातार लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करूंगा।जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उससे मेरा विश्वास बहुत बढ़ गया है,मैं पार्टी के लिए दिन-रात हमेशा तैयार रहूंगा। कार्यकर्ताओं के प्यार और नेताओं के आशीर्वाद के साथ,मैं दिल और दिमाग से संगठन को मजबूत करने का नया संकल्प लूंगा।पद सिर्फ़ सम्मान नहीं है, यह सेवा का एक तरीका है।मैं ज़िंदगी भर भारतीय जनता पार्टी के विचारों का समर्थन करूँगा।


