भारतीय रबड़ सामग्री अनुसंधान संस्थान का स्वच्छता अभियान संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

भारतीय रबड़ सामग्री अनुसंधान संस्थान, ठाणे ने,स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों के सहयोग से विभिन्न स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन किया।

पखवाड़े के दौरान संस्थान द्वारा रायलादेवी झील विसर्जन घाट एवं पार्किंग स्थल, एमआईडीसी कॉलोनी (वागले एस्टेट) के समीप, तथा कनीफनाथ मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाए गए। “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने मिलकर झील पार्किंग स्थल पर स्वच्छता कार्य किया। इन अभियानों के दौरान कुल 1.5 टन पुनर्चक्रण योग्य कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया ।

इसके अतिरिक्त, सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया, जिसमें कुल 93 कर्मचारियों ने भाग लिया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...