मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

मुंबई-नासिक हाईवे पर भिवंडी-ताहाणे बाईपास रोड पर हुए एक भीषण हादसे में बाप बेटी सईम मकबूल खोत (48) और मरियम खोत (6) की मौत हो गई है और उनकी पत्नी सुबी खोत गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पडघा के पास बोरीवली गाँव के साईं खोत, उनकी पत्नी सुबी और छह साल की बेटी मरियम दोपहर में भिवंडी से अपने दोपहिया वाहन पर मरियम को चेक-अप के लिए अस्पताल ले जाने के लिए निकले थे। जब उनका दोपहिया वाहन कुकसे गाँव की सीमा में साईं धारा वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में खोत और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी गंभीर रूप से घायल पत्नी सुबी खोत को इलाज के लिए ठाणे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पडघा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


