भिवंडी मनपा ने शुरू की अनिधिकृत बैनरों पर कार्रवाई,8 दिन में हटाए गए 182 अवैध बैनर।

Date:

● अवैध होर्डिंग व बैनरो से खराब हो रही शहर की सुंदरता, बैनर लगाने पर मनपा दर्ज करेगी मुकदमा.

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी मनपा प्रशासन शहर में बिना परमिशन अवैध तरीके से बैनरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है।जिसके तहत पिछले आठ दिनों में 182 अनधिकृत बैनर हटाए गए हैं।इतना ही नहीं मनपा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर में बिना परमिशन बैनर न लगाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई अब से स्थायी रूप से जारी रहेगी। साथ ही अनधिकृत पोस्टर और बैनर लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

भिवंडी मनपा परवाना विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि शहर में मुख्य सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवर, सार्वजनिक पार्कों और व्यस्त स्थानों पर इन दिनों अनधिकृत होर्डिंग, बैनर और पोस्टर की बाढ़ सी आ गई है।जिसके कारण शहर की स्वच्छता और सुंदरता में खराब हो रही है।साथ ही मनपा के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।

अनधिकृत विज्ञापन वाले होर्डिंगों व बैनर, सार्वजनिक स्थानों पर यातायात की भीड़, अस्वच्छ स्थिति और दृश्य प्रदूषण का कारण बन रही है। जिसे नियंत्रित करने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि शहर में मनपा प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का बैनर, होर्डिंग, पोस्टर लगाया जाता है,तो उसे तुरंत हटा दिया जाएगा।साथ ही प्रशासन की तरफ से मनपा अधिनियम और महाराष्ट्र प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति,संस्था, राजनीतिक दल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात सुगमता के लिए यह कार्रवाई अतिआवश्यक हो गई है।इसके अलावा मनपा विज्ञापन एवं लाइसेंसिंग विभाग के उपायुक्त बालकृष्ण क्षीरसागर ने शहरवासियों से बिना मनपा से परमिशन लिए किसी भी प्रकार का होर्डिंग अथवा बैनर आदि न लगाने की अपील की है । शहर में लगाए जाने वाले अनधिकृत बैनरों की सूचना अपने संभागीय कार्यालय को देने की अपील भी शहरवासियों से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले सट्टा बाजार गरम, किसकी बनेगी सरकार पर बड़े दांव।

मुंबई वार्ता संवाददाता पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के...