भिवंडी में एक ही दिन दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण से फैली सनसनी।

Date:

मुंबई संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर में नाबालिग लड़के-लड़कियों के अपहरण की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।एक ही दिन शहर के अलग अलग हिस्सों से दो लड़कियों के अपहरण की घटनाएं प्रकाश में आने से सनसनी फैल गई है।पुलिस दोनों ही लड़कियों के अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश में सरगर्मी से जुट गई है। लापता होते नाबालिगों का पता लगाने में पुलिस की असफलता से अभिभावकों में भय व आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना स्थानीय शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत इलाके में घटी।जहां पर रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के माता पिता 14 जुलाई को काम पर गए थे और जब उसका भाई स्कूल गया था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बचपने स्वभाव का फायदा उठाया और उसका अपहरण कर लिया। इस बीच जब लड़की की मां के काम से घर लौटी तो उसे अपने लड़की के अपहरण का पता चला। शांतिनगर पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। किया गया।

इसी तरह इसी दिन दूसरा अपहरण की घटना भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन हद में घटी।जिसके अंतर्गत रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की सोमवार सुबह 10 बजे अपनी बहन से यह कहकर बाहर गई कि वह काम से बाहर जा रही है, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी।जिसके बाद परिवार वालों ने इलाके में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।काफी देर तक खोजबीन के बाद लड़की की मां की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

हर दिन किसी न किसी इलाके से नाबालिग बच्चों के गायब होने व पुलिस द्वारा बच्चों को खोजने व आरोपियों को पकड़ने में मिल रही असफलता से अभिभावकों में भय का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई महापौर बंगले के नवीनीकरण पर खर्च को लेकर विवाद, रितू तावड़े फिर घिरीं आलोचनाओं में

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई की महापौर रितू तावड़े एक...

अरुण गवली और भाई ठाकुर की विरार में मुलाकात से बढ़ी हलचल, वायरल फोटो से चर्चाओं का दौर तेज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक समय के...

मुंबई में मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना कार्य: इंजीनियरों को बाहर रखने की मांग तेज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारत निर्वाचन आयोग के...