मुंबई वार्ता संवाददाता

शांतिनगर पुलिस ने एक नाबालिग 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण करने की कोशिश कर रहे एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार रिक्शा चालक का नाम असगर अली शब्बीर अली शेख (35) है। इस बीच, पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।


शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया किशहर के फातिमा नगर इलाके में रहने वाली 16 साल की छात्रा बुधवार 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे स्कूल के लिए निकल रही थी, तभी रामनगर स्थित पानी की टंकी के पास स्कूल के सामने रिक्शा चालक ने गाड़ी रोक दी। चालक ने बिना रुके रिक्शा आगे बढ़ाने की कोशिश की तो उसने छात्रा को जबरन ले जाने की कोशिश की। तभी छात्रा ने सावधानी बरतते हुए अपने स्कूल बैग में रखे कंपास बॉक्स से रिक्शा चालक पर हमला कर दिया, बगल में बैठे उसके साथी को धक्का दिया और रिक्शा से कूदकर स्कूल पहुंच गई। इसके बाद घर पहुंचकर उसने अपनी मां पिता को पूरी घटना बताया।
उसके बाद शुक्रवार को छात्रा की शिकायत के बाद अज्ञात रिक्शा चालक और उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 137(2), 62 के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगले के मार्गदर्शन में शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़, पुलिस निरीक्षक प्रशासन विनोद पाटिल, पुलिस निरीक्षक अतुल अडूरकर के नेतृत्व में एक पुलिस दल का गठन किया।
पुलिस निरीक्षक योगेश गायकर, पुलिस उपनिरीक्षक कालू गवारी, पुलिस कांस्टेबल संतोष पवार, संतोष मोरे, दिनेश भुरकुड, किरण जाधव, रवि पाटिल, गणेश कांबले, पुलिस दल ने छात्रा द्वारा दिए गए हुलिए के आधार पर रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी थी।
अपराध की जांच करते हुए, क्षेत्र के कई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, पुलिस ने 13 जुलाई को फातिमा नगर में जाल बिछाया और रिक्शा चालक असगर अली शब्बीर अली शेख को गिरफ्तार कर लिया। जाँच में पता चला है कि रिक्शा चालक उसी इलाके में रहता है।
रिक्शा चालक को 14 जुलाई को अदालत में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रिक्शा चालक ने छात्रा का अपहरण क्यों और किस मकसद से किया ?


