■ मिश्रा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।
मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

सामाजिक, धार्मिक और जनहित कार्यो को हमेशा प्राथमिकता देने वाले युवा समाजसेवी अशोक मिश्रा की सक्रियता को देखते हुए आज एकनाथ शिंदे शिवसेना परिवार में प्रवेश पर स्वागत है। और पार्टी संगठन में भी जल्द ही उन्हें सम्मानित जिम्मेदारी भी दिया जायेगा। उक्त बातें महाराष्ट्र के परिवहन कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक ने आर एन पी पार्क स्थित साईकुंज हाल में उपस्थित जन समुदाय के सम्मुख कही।


नाईक ने आगे कहा कि कट्टर शिवसैनिक शंकर झा और अशोक मिश्रा की सक्रिय सराहनीय भूमिका से हमारे दोनों कंधों को अतिशय ताकत मिली है। जो उल्लेखनीय है। और अशोक मिश्रा आप सबकी सेवा में सदैव पूर्व की अपेक्षाकृत अत्याधिक तत्पर रहेंगे। और मैं हमेशा साथ खड़ा रहूँगा।मिश्रा के शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश पर हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर समर्थन करते हुए उत्साह वर्धन किया। शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह और शंकर झा ने बारी बारी से अपने संबोधन में कहा कि मिश्रा के प्रवेश पर युवाओं में जो ऊर्जा देख रहा हूँ वह तारीफे काबिल है। साथ ही साथ यहां के रहिवासियों की हर मदत डंके की चोट पर होती रहेगी। जिसमें कोई भेदभाव नही होगा। 146 विधानसभा प्रमुख सचिन मांजरेकर ने मिश्रा को पूरा सहयोग करने की बात कही।


अशोक मिश्रा ने मंत्री प्रताप सरनाईक की सराहना करते हुए कहा कि मुझे जो नेतृत्व मिला है उसी के सहारे मैं पूर्ण निष्ठा के साथ सबके सहयोग में हमेशा अग्रसर रहूँगा।इस यादगार अवसर पर कमलेश उपाध्याय, रामशंकर पांडे, कमलेश दूबे, पप्पू तिवारी,कृष्णा सिंह,हीरा सोलंकी,अनिल ओझा,दिलीप कोलिया,ममता तिवारी समेत कई अन्य गड़मान्य व शुभचिंतक मौजूद थे। अंत में मिश्रा ने आये हुए अतिथियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। और लोगों ने मशहूर कलाकारों द्वारा कजरी गीतों का भरपूर आनंद उठाया।


