मझगांव में मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के प्लॉट पर हो रहा है अवैध कब्जा, सो रहा है बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट !

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के मझगांव स्थित फ्री लैंड एस्टेट के प्लॉट नंबर 11 पर अवैध निर्माण और अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है और बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट नोटिस देने का दिखावा कर आँख मूंदे सो रहा है।

मुंबई के मझगांव स्थित फ्री लैंड एस्टेट के प्लॉट नंबर 11 पर अवैध निर्माण और कीमती लकड़ी की कथित चोरी का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन दिखावे के लिए हरकत में आ गया । इस पूरे प्रकरण में शिकायत मिलने के बाद मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (MBPT) ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। जबकि संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना चाहिए था।

■ शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप

इस मामले में आदर्श समाज सेवक संघ के अध्यक्ष ए.एच. खान ने MBPT चेयरमैन को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि प्लॉट पर पहले से नोटिस चस्पा होने के बावजूद अवैध निर्माण कार्य लगातार जारी है।शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि कुछ पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी इस अवैध गतिविधि में कथित रूप से सहयोग कर रहे हैं, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।इसके अलावा, प्लॉट पर मौजूद सागवान और साखू की बहुमूल्य लकड़ी, जिसकी कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये बताई जा रही है, को अवैध रूप से काटकर बेचने का भी आरोप लगाया गया है।

■ MBPT ने किया सख्त नोटिस का दिखावा

मामले की गंभीरता का दिखावा करते हुए मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने 7 अप्रैल 2026 को संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। नोटिस में बताया गया है कि यह जमीन पहले एम/एस डी.वी.बी. वेयरहाउसिंग कंपनी को लीज पर दी गई थी, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया।

■ इसके बावजूद, प्लॉट पर कई अवैध गतिविधियां जारी रहने का आरोप है।

■ नोटिस में दर्ज प्रमुख उल्लंघन

● प्लॉट को अवैध रूप से अन्य व्यक्ति को सबलेट करना

● बिना अनुमति ईंट-सीमेंट के कमरे और शेड का निर्माण

● बिना अनुमति तीन कमरों का निर्माण

● खुले स्थान का व्यावसायिक उपयोग

● करोड़ों की बकाया राशि जमा करने का निर्देश

MBPT ने इन उल्लंघनों को गंभीर मानते हुए संबंधित पक्ष को 2.74 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि (ब्याज सहित) जमा करने का आदेश दिया है। साथ ही 15% वार्षिक ब्याज के साथ एक महीने के भीतर भुगतान करने को कहा गया है।नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि तय समय में भुगतान और नियमों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी अवैध निर्माण हटाकर प्लॉट को मूल स्थिति में खाली कर पोर्ट ट्रस्ट को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि:-

● अवैध निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए

● लकड़ी चोरी के मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाए

● पूरे परिसर को सील किया जाए

● दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

इस पूरे मामले की सच्चाई खंगालने के लिए मुंबई वार्ता संवाददाता ने उक्त स्थान का निरीक्षण किया। 12 अप्रैल 2026, रविवार को उक्त प्लॉट कंस्ट्रक्शन का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है और बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट आँखों पर पर्दा डाले सो रहा है।

इस मामले में बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन एम. अंगमुत्थू से संपर्क किया गया, उनके व्हाट्स एप्प पर पूरी जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब देखना यह है कि अंगमुत्थू कोई कार्रवाई करते हैं या पोर्ट ट्रस्ट की करोड़ों की सम्पत्ति को यूँ ही लूटने देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...