मनपा चुनाव में सीट बंटवारे पर सहमति – भाजपा ने विवाद से किया इनकार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका (मनपा) चुनाव को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा विधायक अमित साटम ने स्पष्ट किया है कि महायुति गठबंधन में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है और सीटों के बंटवारे की गुत्थी पूरी तरह सुलझ चुकी है।

मीडिया से बातचीत में अमित साटम ने कहा कि शिवसेना और भाजपा के बीच इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि महायुति गठबंधन मुंबई मनपा की सभी 227 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। शेष 27 सीटों को लेकर निर्णय मैदान में मौजूद मजबूत उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

साटम ने कहा, ‘शिवसेना के साथ हाल ही में एक बैठक हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संयुक्त चुनावी बैठकों के स्थान और प्रचार रणनीति पर चर्चा हुई। सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। 200 से अधिक सीटों पर पहले ही सहमति बन चुकी है, जबकि बाकी सीटों पर भी जल्द फैसला कर लिया जाएगा।’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की 29 नगर निगमों के चुनावों की घोषणा कर दी है। इसके तहत 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को मतगणना की जाएगी। ऐसे में मुंबई मनपा चुनाव को लेकर महायुति की तैयारियां तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का विभाग प्रमुख गणेश अर्जुन चुक्कल गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)...

नवी मुंबई में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 3.57 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन और कोकीन जब्त।

■ तलोजा में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, आरोपी...