महाराष्ट्र के नुकसानग्रस्त किसानों के लिए प्रधानमंत्री मोदी विशेष पैकेज दें, फडणवीस द्वारा घोषित पैकेज छलावा है: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मई महीने से राज्य में अतिवृष्टि (अत्यधिक वर्षा) के कारण खरीफ की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को उम्मीद थी कि “मायबाप सरकार” उन्हें उचित सहायता देगी, लेकिन राज्य सरकार ने जो पैकेज घोषित किया है, वह पूरी तरह धोखाधड़ी साबित हुआ। यह पैकेज किसानों के साथ क्रूर मज़ाक करने जैसा है। इस प्रकार का आरोप महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर आए, लेकिन उन्होंने किसानों के लिए एक पैसे की भी घोषणा नहीं की। बिहार, गुजरात और पंजाब को केंद्र से पैकेज देने वाले नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया है। किसानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को महाराष्ट्र के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करना चाहिए, ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की अध्यक्षता में उत्तर महाराष्ट्र विभाग के जिलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात, सांसद शोभा बच्छाव, एआईसीसी सचिव बी. एम. संदीप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन व प्रशासन) एड. गणेश पाटिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम पानगव्हाणे, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद आहेर, प्रदेश महासचिव गुरबिंदर सिंह बच्छर, रामविजय बुरुंगले, वरिष्ठ प्रवक्ता व नाशिक जिला प्रभारी सचिन सावंत, धुले ग्रामीण अध्यक्ष प्रवीण चौरे, नाशिक ग्रामीण अध्यक्ष शिरीष कोतवाल, विधायक शिरीष नाईक, विधानसभा प्रभारी ब्रिजकिशोर दत्त, प्रदेश सचिव श्रुती म्हात्रे, शहराध्यक्ष आकाश छाजेड तथा ब्लॉक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रेस से बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि महायुति सरकार द्वारा घोषित किसानों के लिए राहत पैकेज एक भयंकर धोखा है। फसल बीमा और बिजली गिरने से मृत्यु पर मिलने वाली सहायता को भी इस पैकेज में गिना गया है। यह सरासर छलावा है। कांग्रेस ने शुरू से ही मांग की है कि “ओला सूखा” घोषित कर प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की सहायता, जमीन बह जाने पर प्रति हेक्टेयर ₹5 लाख की भरपाई और कर्जमाफी की जाए। प्रधानमंत्री मुंबई आए, लेकिन केवल अपने मित्र के हवाईअड्डे का उद्घाटन करके चले गए। जबकि महाराष्ट्र पर प्राकृतिक आपदा आई हुई है, फिर भी उन्होंने इस पर एक शब्द नहीं कहा, यह महाराष्ट्र का बड़ा अपमान है।

उन्होंने कहा कि जनता में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है, जिसे दबाने के लिए चुनावी दिखावे के तौर पर एक झूठा पैकेज घोषित किया गया।चुनावों को ध्यान में रखकर हवाईअड्डे का उद्घाटन…नवी मुंबई हवाईअड्डा अभी शुरू होने में समय है, लेकिन चुनावी फायदा उठाने के लिए जल्दबाज़ी में उसका उद्घाटन किया गया। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने अरब सागर में भव्य शिवस्मारक का जलपूजन किया था, इंदू मिल में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया था, लेकिन उनका क्या हुआ? हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये, हर साल दो करोड़ नौकरियाँ, 100 स्मार्ट सिटी, कृषि-आधारित उद्योग — इनमें से क्या हुआ? जनता सब देख रही है।क्या महाराष्ट्र को तालिबान बनाना है…राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, ड्रग्स का काला कारोबार खुलेआम चल रहा है।

नाशिक शहर, जो प्रभु श्रीराम के निवास और कालाराम मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, वहां ड्रग्स रैकेट चलना बेहद गंभीर है। इस काले धंधे की जांच कर उसका “गुजरात कनेक्शन” उजागर होना चाहिए। सिर्फ नाशिक में 9 महीनों में 44 हत्याएं हुई हैं — यह अत्यंत चिंताजनक है। राज्य की स्थिति देखकर लगता है कि क्या महाराष्ट्र को तालिबान बनाना है? जब कानून व्यवस्था रसातल में जा चुकी है, तब भी राज्य में पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं है। गृहराज्यमंत्री की मां के नाम से डांस बार चलता है, गुंडों को हथियार लाइसेंस दिए जाते हैं। ऐसे वादग्रस्त गृह राज्य मंत्री योगेश कदम को बर्खास्त किया जाना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। जैसे “रमी खेलने वाले कृषि मंत्री” का प्रमोशन हुआ, वैसे ही योगेश कदम का भी हो सकता है — ऐसा सपकाल ने तंज कसते हुए कहा।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेडिकल सेल के राज्य प्रमुख (विदर्भ छोड़कर) के रूप में प्रो. ज्ञानेश्वर गायकवाड़ और विदर्भ क्षेत्र प्रमुख के रूप में डॉ. अभ्युदय मेघे की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरे की 65 एकड़ जमीन पर होगा वृक्षारोपण, घनता बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष...

धारावी पुनर्विकास पर सियासत तेज: 90% स्थानीयों को ‘अपात्र’ बताकर बेघर करने की साजिश—वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को...

दक्षिण भारत ने भाजपा के विषैले विचार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नकारा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस...