महाराष्ट्र दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले—‘106 हुतात्माओं के बलिदान से बना महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन’।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


महाराष्ट्र के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 मई 2026 को मुंबई स्थित हुतात्मा स्मारक पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, मुंबई की महापौर रितू तावड़े तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि 106 हुतात्माओं के बलिदान से बना महाराष्ट्र आज देश के विकास का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र दिवस हर नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है।


कार्यक्रम में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और मुंबई शहर की जिलाधिकारी आंचल गोयल सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री ने “दिल्लीचेही तख्त राखितो महाराष्ट्र माझा” पंक्ति का उल्लेख करते हुए राज्य के ऐतिहासिक योगदान को याद किया और कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है।
इसके साथ ही, कामगार दिवस के अवसर पर उन्होंने श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं। लोकशाहीर अन्ना भाऊ साठे के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “पृथ्वी शेषनाग के सिर पर नहीं, बल्कि मजदूर के हाथों पर टिकी है।” उन्होंने कहा कि राज्य और देश की प्रगति में मजदूरों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है और उनके परिश्रम से ही समृद्धि का निर्माण हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...

पुणे के पाबे घाट में दर्दनाक हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, मुंबई के दो युवाओं की मौत, 18 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे जिले के राजगढ़ तालुका स्थित...