महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2024 अब तक घोषित नहीं.

Date:

● आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को महाराष्ट्र सरकार ने दी जानकारी

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार ने अब तक वर्ष 2024 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार घोषित नहीं किया है। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा मांगी गई सूचना के जवाब में स्पष्ट हुई है।

अनिल गलगली द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के कार्यक्रम अधिकारी नि.ज्ञा. धुमाल ने बताया कि वर्ष 2023 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 22 फरवरी 2024 को प्रदान किया गया था। साथ ही, 2024 के पुरस्कार के लिए 2 जनवरी 2024 को एक बैठक आयोजित की गई थी।1997 से 2023 के बीच कुल 19 महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। हालांकि, 2012, 2013, 2014, 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 में यह पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया था।

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार राज्य सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसलिए सरकार को तुरंत वर्ष 2024 का पुरस्कार घोषित करना चाहिए, ऐसी मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने की है।

● महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रमुख हस्तियां:- 1997 – पु. ल. देशपांडे (साहित्य)1998 – लता मंगेशकर (संगीत)1999 – सुनील गावस्कर (खेल)2000 – डॉ. विजय भटकर (विज्ञान)2001 – सचिन तेंदुलकर (खेल)2002 – पं. भीमसेन जोशी (कला/संगीत)2003 – डॉ. अभय बंग व राणी बंग (सामाजिक जागरूकता)2004 – बाबा आमटे (सामाजिक कार्य)2005 – डॉ. रघुनाथ माशेलकर (विज्ञान)2006 – रतन टाटा (उद्योग)2007 – रा. कृ. पाटील (सामाजिक कार्य)2008 – मंगेश पाडगांवकर (साहित्य)2008 – नानासाहेब धर्माधिकारी (सामाजिक कार्य)2009 – सुलोचना लाटकर (मराठी सिनेमा)2010 – जयंत नारळीकर (विज्ञान)2011 – अनिल काकोडकर (विज्ञान)2015 – बाबासाहेब पुरंदरे (साहित्य)2021 – आशा भोसले (संगीत)2022 – डॉ. दत्तात्रेय नारायण उर्फ आप्पासाहेब धर्माधिकारी (सामाजिक कार्य)2023 – अशोक सराफ (मराठी सिनेमा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...