सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

राष्ट्रीय अग्निशमन खेल प्रतियोगिता के पहले दिन सेना की टीम ने 23 पदक जीते हैं, जिसमें 4 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। खेल 02 मार्च 25 तक चलेंगे।
राष्ट्रीय अग्निशमन खेलों का तीसरा संस्करण 28 फरवरी 25 को त्यागराज खेल परिसर, नई दिल्ली में शुरू हुआ।सेना आयुध कोर के 67 अग्निशमन कर्मियों का दल भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जिसका नेतृत्व पुलगांव के सीएडी ने किया है, जिसमें दक्षिणी कमान इकाइयों के 40 अग्निशमन कर्मी शामिल हैं।


