सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करते हुए श्रमिकों और वर्कर्स के साथ ज़मीन पर बैठकर संवाद किया। उन्होंने देश निर्माण में उनके योगदान की सराहना करते हुए बधाइयाँ दीं और उनके साथ आत्मीयता से सेल्फ़ी भी ली।
मंत्री जी के इस आत्मीय व्यवहार से श्रमिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, और उन्होंने जोश के साथ “भारत माता की जय” के नारे लगाए। श्रमिकों ने कहा कि जब सरकार और मंत्री हमें इतनी इज्जत देते हैं, तो हम भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित होते हैं।यह मुलाकात न केवल श्रमिकों के मनोबल को बढ़ाने वाली रही, बल्कि सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को भी सशक्त रूप से दर्शाती है।


