महाराष्ट्र में सभी दुकाने रहेंगी 24 घंटे खुली।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पूरे महाराष्ट्र में दुकानें अब 24 घंटे खुली रह सकेंगी। श्रम विभाग ने इस संदर्भ में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत, दुकानें रोज 24 घंटे खुली रह सकेंगी, लेकिन शर्त यह है कि इनमें काम करने वालों को सप्ताह में 24 घंटे की छुट्टी एक साथ देनी अनिवार्य है।

ज्ञात हो कि दुकानों के समय को लेकर लंबे समय से भ्रम की स्थिति थी । जीआर जारी होने के बाद अब यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

श्रम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, कई बार दुकानदार हमारे पास दुकान ज्यादा समय तक खोलने की अनुमति मांगने आते थे। उसकी अब जरूरत नहीं है। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने होंगे।

■ बार और वाइन शॉप इस नियम में शामिल नहीं.

मुंबई जैसे शहर में तो यह बड़ा लाभदायक साबित होगा। हालांकि, इसमें बार और वाइन शॉप का समावेश नहीं है। उन पर पहले वाले नियम ही लागू होंगे। मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने की वजह से देश-विदेश से पर्यटक यहां 24 घंटे आते रहते हैं। कई बार रात के समय मार्केट बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों की शिकायत आती थी। अब सरकार ने इस शिकायत को दूर कर दिया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर के नालों की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका।

■ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में...

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...