महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया संपर्क रखने वाले कई युवक हिरासत में।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहने वाले संदिग्धों के खिलाफ राज्यभर में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मुंबई, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नाशिक समेत विदर्भ के वाशिम, अकोला, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों से कई युवकों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।


गुप्तचर एजेंसियों ने भट्टी के कथित भर्ती नेटवर्क पर विशेष नजर रखी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई थी कि यह नेटवर्क पंजाब में हमलों की साजिश रचने के लिए सक्रिय था, लेकिन अब इसके देशभर में फैले कनेक्शन सामने आने लगे हैं।

■ अकोला-वाशिम:


ATS ने वाशिम और अकोला जिले से एक-एक युवक को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनका पाकिस्तान से किस तरह का संबंध रहा है।

■ नागपुर-विदर्भ:
गोंदिया में एक मोबाइल दुकान में काम करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। चंद्रपुर से भी एक युवक को ATS ने पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि, इनके शहजाद भट्टी से सीधे संपर्क की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

■ नाशिक:


ATS की नाशिक शाखा ने शहर और मालेगांव में बुधवार को छापेमारी कर चार संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उत्तर महाराष्ट्र में कुल आठ लोगों से पूछताछ की गई।

■ पुणे:


पुणे के वारजे इलाके के अलावा चाकण और शिरूर क्षेत्र में भी ATS ने छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।

■ नांदेड़:


शहर के देगलूर नाका और इतवारा इलाके से दो युवकों को उनके घरों से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया।


ATS की यह कार्रवाई राज्यभर में जारी है और एजेंसियां सोशल मीडिया के जरिए चल रहे संदिग्ध नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

धारावी पुनर्विकास के लिए बेस्ट के दो बस डिपो अदाणी समूह को देने के प्रस्ताव पर बीएमसी में हंगामा, महासभा ने दी मंजूरी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 16 जुलाई...

कुर्ला के शीतल तालाब में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित...