मार्बल व्यापारियों में जीएसटी स्लैब को लेकर अभी भी भारी नाराजगी – गजेंद्र भंडारी (ऑल महाराष्ट्र मार्बल एंड स्टोन डीलर एसोसिएशन सचिव)

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

गजेंद्र भंडारी ने वित्तमंत्री को पत्र लिखकर मार्बल,ग्रेनाइट और टाइल्स पर लगने वाले 18% जीएसटी को 5% करने के लिये बहुत बार पत्र व्यवहार किया। वित्तमंत्री ने इनके ब्लॉक को तो 12% से 5% किया लेकिन मार्बल ,ग्रेनाइट और टाइल्स के फिनिश माल पर जीएसटी 18% ही रखा हैं ।

गजेंद्र भंडारी में बताया कि देश में करीब 5000 से ज़्यादा MSME युनिट और एक करोड़ से ज़्यादा रोजगार उपलब्ध करवाने वाली इंडस्ट्री हैं और सालाना करीब 65000 करोड़ का रेवन्यू जेनेरेट करते हैं ।मार्बल , ग्रेनाइट और टाइल्स हर घर की जरूरत है और जिस तरह से शिक्षा , चिकित्सा एवं अन्न मूलभूत जरूरत हैं वैसे ही रहने के लिये घर सबसे ज़्यादा जरूरी हैं । प्रधानमंत्री ने स्वयं प्रधान मंत्री आवास योजना की शुरुआत की हैं लेकिन कोई भी आवास मार्बल , ग्रेनाइट, टाइल्स के बिना पूरा नहीं हो सकता।

भंडारी ने एकबार फिर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री से निवेदन किया हैं कि सबका साथ सबका विकास अगर आप वाकई में चाहते हैं तो आम आदमी के जरूरत की चीजों को जीएसटी में राहत देना चाहिए था । देश का आम नागरिक टीवी, फ्रिज, कार के बिना जीवन यापन कर सकता है लेकिन घर के बिना नहीं कर सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध...

बीएमसी की जनरल बॉडी बैठकों का पहली बार YouTube पर लाइव प्रसारण, पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने...

मातोश्री पर सपकाल-ठाकरे की मुलाकात, गांधी हत्या के समर्थन पर कड़ा बयान; संजय गायकवाड़ पर कार्रवाई की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...