मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के (CSMIA) के टर्मिनल 1 में गुरुवार शाम आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, यह आग शाम करीब 6:10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी, जो टर्मिनल के ग्राउंड फ्लोर तक सीमित रही।


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस घटना का उड़ान संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
CSMIA के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह एक मामूली आग थी, जिसे इमरजेंसी टीमों ने तेजी से नियंत्रित कर लिया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में टर्मिनल के अंदर घना धुआं फैलता हुआ दिखाई दिया। आग मुख्य रूप से सीलिंग के पास मौजूद इलेक्ट्रिक वायरिंग, केबल, पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों तक ही सीमित रही।
फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।


